हिमालय पर मौजूद ऐसी रहस्यम्यी जगह जहां सामान्य मनुष्य नहीं जा सकता
हिमालय पर एक ऐसी जगह मौजूद है जहां सामान्य मनुष्य नहीं जा पाया है।
हम बात कर रहे है हिमालय की श्रींगला (shringla ghati) की । श्रृंगला घाटी हिमालय में छुपी ऐसी जगह है जहां पर ऋषि मुनि और पवित्र लोग ही जा पाते हैं ऐसा कहा जाता है की यहां जाने के लिए एक प्रक्रिया को करना पड़ता है जो सबके बस की बात नहीं है।
रहस्यमी शृंगला घाटी।
कुछ प्रमाण बताते है की shringla गांव कभी कभी लोगों को दिखाई देता है।पर इस घाटी को सामान्य मनुष्य नहीं देख सकता जब तक की वह के निवासी सिद्ध लोग न चाहे। ये बहुत ही सुन्दर और खूबसूरत जगह प्राकृतिक झरनों और सौन्दर्य से भरपूर है। बहुत ही मनोरम दृश्य से युक्त है।
क्या श्रृंगला घाटी में समय रुक जाता है
श्रृंगला घाटी के बारे में ऐसा कहा जाता है की ये समय से अप्रभावित है मतलब की यहां समय रुक जाता है । इसको एक त्रिआयामी दुनिया कहा जाता है जहा समय शून्य हो जाता है । यहां रहने वाले लोग हजारों सालों तक जीते हैं। उनकी आयु यहां रुक जाती है। श्रृंगला को एक अलग ब्रह्मांड के खुलने का रास्ता भी बताया जाता है। श्रृंगली अपनी जगह बदलते भी रहते हैं।
ऐसा कहा जाता है की यहां जाने के लिए कैलाश पर्वत की चार बार यात्रा करनी होती है उसके बाद अपने मन को शुद्ध करना होता है। फिर एक गुफा में से एक ऋषि निकल कर आते है और मिलते है। और आपको श्रींगला ले जाते हैं।
बताया जाता है की चीन ने भारत पर हमला भी इसी कारण किया था की यह जगह भारत में ही कहीं स्थित है। पर चीन को यह घाटी नहीं मिली।
